🚀 Cyber City Point, Satna | PAN • Aadhaar • PF • Ayushman • Ticket Booking • Bill Payment • FASTag • PUC | 📞 9131338573

Birth Certificate Download Kaise Kare Online/Offline कैसे अप्लाई करें?

जन्म प्रमाण पत्र Offline
जन्म प्रमाण पत्र Offline

जन्म प्रमाण पत्र Offline भी बनवा सकते हैं। इससे जुड़ी सारी प्रक्रिया नीचे दी गई है-


  1. संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालय से जन्म पंजीकरण फॉर्म लें।
  2. अगर बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है, तो चीफ मेडिकल ऑफिसर स्वयं ही आपको फॉर्म दे देते हैं।
  3. फॉर्म भरने के बाद बच्चे के जन्म से संबंधित अस्पताल द्वारा प्राप्त दस्तावेज के साथ इसे रजिस्ट्रार के पास जमा करवा दें।
  4. इसबंधित सके बाद जन्म रिकॉर्ड (दिनांक, समय, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, नर्सिंग होम/अस्पताल) संभी तथ्यों का सत्यापन रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है।
  5. इसके बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आवेदक को जारी किया जाता है।
  6. 7 से 15 दिन तक आपके पते पर जन्म प्रमाणपत्र भेज दिया जाता है।
  7. जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के सेक्शन 14 के तहत, बच्चे के नाम के बिना भी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
  8. ऐसे मामलों में नाम पंजीकरण प्राधिकरण द्वारा बच्चे के जन्म पंजीकरण की तारीख से 12 महीने के भीतर और कुछ नियमों के साथ 15 साल तक निर्धारित शुल्क के साथ दर्ज किया जा सकता है।
  9. अगर बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जन्म के 21 दिन के भीतर पंजीकृत नहीं होता है, तो राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बच्चे के जन्म और अन्य संबंधित तथ्यों का सत्यापन करेगी। आमतौर पर यह एक लंबी प्रक्रिया होती है,

Birth certificate should be made as soon as the baby is born-शिशु पैदा होते ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए

(नीचे जानिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया)
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:-


डिजिटल इंडिया के इस दौर में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना बहुत आसान हो गया है। बस जरूरत है आपको इंटरनेट की। और online कैसे बनाते है आइए जानते हैं जन्म पत्र ऑनलाइन कैसे प्राप्त हो सकता है 




  1. पहले वेबसाइट crsorgi.gov.in पर Click करे| 
  2. दाईं ओर आपको साइन-अप बटन दिखेगा।
  3. इस साइन अप बटन पर क्लिक करें।
  4. साइनअप बॉक्स पर Click करने के बाद एक नया विंडो दिखाई देगा।
  5. इसमें बॉक्स में मांगे गए विवरण भरें जैसे नाम, आईडी, जिला या शहर/गांव, मोबाइल नंबर, जन्म स्थान।
  6. सत्यापन कोड दर्ज करके रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
  7. पंजीकरण होने के बाद पुष्टि के लिए आपके ईमेल आईडी में मेल आएगा।
  8. ईमेल इनबॉक्स पर आए मेल में दिए गए लिंक पर Click करके लॉगिन के लिए एक नया पासवर्ड सेट करें।
  9. पासवर्ड बनने के बाद दोबारा से साइन इन करें।
  10. अब एक फॉर्म पॉप अप होगा।
  11. इसमें बच्चे, माता-पिता और स्थान के नाम को भरना होगा।
  12. फॉर्म को भरकर 24 घंटे बाद सबमिट करें।
  13. इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें और अपने कंप्यूटर पर एक सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर लें।
  14. अब फॉर्म लेकर अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करवा दें।
  15. आवेदन पत्र जमा होने के बाद ई-मेल आईडी पर पुष्टि के लिए एक मेल आएगा।
  16. मेल के जरिये ही आवेदनकर्ता को जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में सूचना मिलती रहेगी।
  17. जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति आप साइन इन करने वाले पोर्टल के होम पेज से आवेदन संदर्भ संख्या (Application Reference Number) की मदद से जान सकते हैं।

नोट: ध्यान दें कि केंद्रीय वेबसाइट में जन्म प्रमाण पत्र Online रजिस्ट्रेशन की सुविधा उन्हीं लोगों के लिए है, जिनके शिशु का जन्म घर पर ही हुआ हो। इसके अलावा, आप अपने राज्य सरकार की वेबसाइट पर भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य सरकार की ऑनलानइन प्रक्रिया और नियम अलग-अलग हो सकते हैं।




जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में प्राप्त होता है:-

आवेदन के मात्र 20-21 दिनों  के भीतर अपने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र को हासिल कर सकते हैं। आपको ये भी बता दें आपका यह बर्थ सर्टिफिकेट सभी सरकारी कार्यालयों में मान्य होगा। 

इसको कोई भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान इसको मानने से इनकार नहीं कर सकते । इस वेबसाइट के बारे में अभी लोगो को बताया भी जा रहा है। जिससे इसका ज्यादा लोग फायदा ले सकेंगे।


जन्म प्रमाण पत्र बनाने क लिए कितना शुल्क लगता है:-

बर्थ सर्टिफिकेट का पंजीकरण अगर शिशु के पैदा होने के 21 दिन के भीतर किया जाता है, तो कोई शुल्क अदा नहीं करना होता, अगर 21 दिन के बाद निम्नलिखित शुल्क आपको देने पड़ सकते हैं 

अगर 21 दिन से ज्यादा बीत जाते हैं, तो 2 रुपये बतौर विलंब शुल्क देना होता हैं।


शिशु  पैदा होने के 30 दिन से ज्यादा (एक साल से कम) बीत जाने पर 5 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

एक वर्ष के भीतर जन्म को दर्ज नहीं किया गया, तो प्रथम श्रेणी के मैजिस्ट्रेट या प्रेसिडेंसी मैजिस्ट्रेट के आदेश पर 10 रुपये के विलंब शुल्क के भुगतान पर जन्म पंजीकृत किया जाता है ।


"ध्यान रहें कि हर राज्य का विलंब शुल्क अलग-अलग हो सकता है"


अब यदि आप अपना Birth Certificate Download करना चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करे-
(सिर्फ मध्य प्रदेश के लोग ही Download कर सकते है)

Step 1 : Go To Website-

  https://www.mpenagarpalika.gov.in/irj/portal/anonymous

सबसे पहले आपको ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाना है।
Step 2 : Download Birth Certificate-
यहां आपको Citizen Services ऑप्शन मिलेगा। इसमें Birth Certificate के ऑप्शन में Download Birth Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Birth Certificate Download Kaise  Kare
Birth Certificate Download Kaise  Kare

Step 3 : Enter Application Number & Get Certificate-

आपको Application Number डालना है। इसके बाद आपको Get Certificate के Button पर क्लिक करना है। Get Certificate Button पर क्लिक करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा।


Birth Certificate Download Kaise  Kare
Birth Certificate Download Kaise  Kare


Conclusion:-

भाइयो बर्थ सर्टिफिकेट एक ऐसा दस्तावेज़ है जो आपके जन्म का प्रमाण पत्र होता है। स्कूल में एडमिशन से लेकर सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। अब ऑनलाइन माध्यम से Birth Certificate Banana बहुत आसान हो गया है। घर बैठे अपने ही मोबाइल से या कंप्यूटर की मदद से कम समय में जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।






No comments:

Post a Comment