What is MSME Process information of all industries Types of MSME Required documents Online registration How to register offline MSME क्या है सभी उद्योगों के प्रक्रिया की जानकारी MSME के प्रकार आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पंजीकरण ऑफ़ लाइन पंजीकरण कैसे करे?
सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के द्वारा MSME उद्योगों के कुछ नियम बनाये गए है. देश में मौजूद जो सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योगों से सम्बंधित नियम, विनियम और कानून है तथा आवश्यकता होने पर कानूनों के निर्माण के लिए यह मंत्रालय सर्वोच्च निकाय संस्था है. हर देश की आर्थिक मजबूती, उम्मीद और व्यवसाय युवा उद्यमी पर ज्यादा रहती है. भारत सरकार छोटे- बड़े व्यापारिक संगठनों उनके व्यापार में कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े, इस बात का ध्यान रखते हुए उन्हें MSME में आसानी से पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करती है.
![]() |
| What is MSME Process information of all industries Types of MSME Required documents Online registration How to register offline |
MSME , निवेश के लिए छोटे आकार की एक संस्था है, जिसमे कुशल और अकुशल व्यापारी हो सकते है. जो बड़ी संख्या में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करके भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी अच्छी भूमिका निभाते है. ये निर्यात के क्षेत्र में योगदान, निर्माण क्षेत्र को बढ़ाना और कच्चे माल, बुनियादी सामान आपूर्ति के द्वारा बड़े उद्योगों को समर्थन प्रदान करते है. भारत सरकार MSMED अधिनियम 2006 के तहत पंजीकृत कंपनियों या व्यापार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देती है.
भारत में MSME का महत्व (Importance of MSME in India)-
अर्थव्यवस्था में MSME का कुल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष निर्यात में 45% हिस्सा है. केन्द्रीय या राज्य सरकार और बैंकिंग MSME अधिनियम के तहत लाभ को प्राप्त करने के लिए MSME पंजीकरण आवश्यक है.
इसके तहत व्यापार में आपको ब्याज की कम दर, उत्पाद शुल्क में छूट, योजना कर सब्सिडी और अन्य कई तरह के लाभ उपलब्ध होंगे. यह एक वैकल्पिक पंजीकरण है, लेकिन छूट को प्राप्त करने के लिए आपको उद्योग आधार पंजीकरण कराना आवश्यक है.
किसी भी प्रकार के उद्योग जैसे कि एकल स्वामित्व वाली, भागीदारी या अन्य प्रकार के व्यवसाय के लिए आप MSME का प्रमाण प्राप्त कर सकते है.
MSME के प्रकार (Types of MSME )
MSME सूक्ष्म, छोटे और मध्यम इन तीनों श्रेणियों के उद्योगों में से किसी भी इंटरप्राइज के अंतर्गत आता है. MSME उद्योग किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है. यह सभी के लिए समान विकास और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक इंजन की तरह कार्य करती है. MSME को व्यापार में लगने वाले छोटे-बड़े मशीनरी संयंत्र की खरीद में किये गए पूंजी निवेश के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग अधिनियम 2006 सिर्फ उन उद्योगों पर ही लागू होता है, जो विनिर्माण क्षेत्र में काम कर रहे है और सेवा क्षेत्र की कंपनियों के लिए उपकरण का निवेश कर रहे है अर्थात सेवा क्षेत्र में काम कर रहे है. तीनों श्रेणी के MSME उद्योग का वर्णन निम्नलिखित है:-
माइक्रो या सूक्ष्म उद्योग : सूक्ष्म उद्योग सबसे छोटी संस्था है. इस विनिर्माण व्यापार के अंतर्गत संयंत्र और मशीनरी में कम से कम 25 लाख तक का निवेश कर सकते है और सेवा व्यापार में अधिक से अधिक 10 लाख रूपये तक का ही निवेश कर सकते है. जैसे गुड बनाने का व्यापार.
लघु उद्योग : इसके अंतर्गत छोटे विनिर्माण उद्योग के लिए संयत्र और मशीनरी में 25 लाख से 5 करोड़ तक का निवेश कर सकते है, और सेवा उद्यमों में निवेश की सीमा 10 लाख से 2 करोड़ रूपये तक की है.
मध्यम उद्योग : मध्यम विनिर्माण उद्योग के लिए संयत्र और मशीनरी में 5 करोड़ से 10 करोड़ रूपये तक का निवेश कर सकते है और सेवा उद्यमों के लिए इसकी सीमा 2 करोड़ से 5 करोड़ तक की है.
MSME में उद्योग का पंजीकरण होने से मिलने वाले लाभ (Profit of MSME Registration Certificate)
बैंको से लाभ :- सभी बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान MSME को पहचानते है इसलिए आपको अपने व्यवसाय के लिए ऋण स्वीकृति कम ब्याज दर पर आसानी से उपलब्ध हो सकती है. MSME को दी गयी ऋण पर ब्याज की दर सामान्य व्यापार की ब्याज दर की तुलना में 1-1.5 प्रतिशत कम होते है.
राज्य सरकार द्वारा छूट :- ज्यादातर राज्य उन लोगों को बिजली, कर और औद्योगिक सब्सिडी प्रदान करती है, जिन्होंने अपने व्यापार को MSMED अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया है. उन्हें राज्य द्वारा विशेष रूप से बिक्री कर में छूट मिलती है.
कर लाभ :- व्यवसाय के आधार पर MSME में पंजीकृत होने के बाद एक्साईज छूट योजना का लाभ ले सकते है, व्यवसाय के प्रारंभिक वर्ष में कुछ प्रत्यक्ष करों से भी छूट मिलती है, सरकार के द्वारा व्यवसाय को स्थापित करने में व्यापारियों को कई प्रकार की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें लाभ की प्राप्ति होती है.
केंद्र और राज्य की सरकार से अनुमोदन :- MSME में पंजीकृत व्यवसाय को सरकारी लाईसेंस और प्रमाणीकरण जल्द और आसानी से मिल जाते है. कई ऐसी सरकारी निविदाएं या टेंडर है जो कि भारत में लघु व्यवसाय की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अर्थात केवल MSME के लिए ही खुली है.
MSME पंजीकरण में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज (MSME Registration Requirements Documents)-
- पैन कार्ड की प्रतिलिपि या ज़ेरॉक्स
- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि इनमे से कोई एक पहचान प्रमाणपत्र के रूप में आपके पास मौजूद होने आवश्यक है.
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर
अन्य दस्तावेज (Other Documents)-
- अगर आप किराये की संपत्ति पर उद्योग करते है तो किराया समझौता का Document
- स्वामित्व वाली सम्पत्ति के लिए सौदे का Document या सम्पत्ति का Document
- Affidavit अर्थात शपथपत्र
- घोषणा दस्तावेज
- NOC
- साक्षी के रूप में दो व्यक्ति
MSME में पंजीकरण का तरीका (Process of MSME Registration in hindi)
MSME में पंजीकरण आप ऑफ़ लाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से कर सकते है.
ऑफ़ लाइन पंजीकरण (MSME Registration Offline)-
- सबसे पहले जिस विभाग के लिए आप उद्योग शुरू कर रहे है, उसके साथ एक आवेदन पत्र में जो आपकी बुनियादी सूचना है उसे भरे, उसके बाद संबंधित दस्तावेज के साथ MSME ऑफिस में पंजीकृत करा लें.
- आवेदन और दस्तावेज़ को जमा करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सारे दस्तावेज को प्रमाणित करा ले, उसके बाद आवेदन को जमा कर दे, आप आवेदन को जिस भी जिले में अपना व्यवसाय शुरू कर रहे है वहां के जिला उद्योग केंद्र में जाकर जमा कर सकते है.
- इसके बाद विभाग के द्वारा, आपके आवेदन को आपके दस्तावेज़ के साथ MSME रजिस्ट्रार के पास फाइल किया जायेगा, फिर विशेषज्ञ उसका सत्यापन करेंगे. सत्यापन के बाद आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद आपको MSME प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा और आपको कोरियर और इमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा.
ऑनलाइन पंजीकरण (MSME Registration Online)-
- ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किये गए पोर्टल या लिंक http://udyogaadhaar.gov.in/UA/UAM_Registration.aspx पर जाकर दिए गए निर्देश के अनुसार आधार संख्या, मालिक का नाम इत्यादि को भरने के बाद आवेदन जमा कर दे.
- उसके बाद आपके पंजीकृत नम्बर या इमेल पर एक ओटीपी अर्थात यूनिक नम्बर आएगा, जिसे आपको आवेदन में डालना होगा और नीचे दिए गए कैप्चा को आवेदन में डालकर इसे जमा कर दें.
- जब आप MSME उद्योग शुरू करते है तब आपको एक अंतिम पंजीकरण के लिए आवेदन करना होता है, जिसके बाद आपको अंतिम MSME प्रमाणपत्र दिया जाता है. उत्पादन शुरू होने के बाद आप स्थायी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है.

No comments:
Post a Comment