सामान्य योजना-
सामान्य योजना के अंतर्गत छात्र-छात्रा को मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की विषय सूची में से चयन कर open school की 05 विषयों में परीक्षा देना होता है हाईस्कूल परीक्षा प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु बंधन नहीं है, जन्मतिथि का प्रमाण देना आवश्यक हैा हायर सेकण्डरी परीक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षार्थी का मान्यता प्राप्त मण्डल से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक हैा परीक्षा![]() |
| mp sos मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल |
श्रेणी सुधार योजना-
मध्यप्रदेश. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद के छात्र-छात्रा जो कक्षा 10th या 12th कक्षा उत्तीर्ण के बाद पुन: श्रेणी सुधार हेतु परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो, छात्रों के श्रेणी सुधार होने पर नई अंकसूची सुधर होने पर पुरानी अंकसूची प्रदान की जायेगीा श्रेणी सुधार हेतु Online पंजीयन फार्म भरकर विषयवार निर्धारित परीक्षा पंजीयन शुल्क देना होगाा जिन विषयों के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा शामिल है अंकसुधार हेतु सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों ही परीक्षाऍं देनी होंगी इस योजना में अन्य मण्डलों से उत्तीर्ण छात्रों को श्रेणी सुधार की पात्रता नहीं है योजना के अंतर्गत छात्रों को 10th अथवा 12th कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उससे निकटतम अगली परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता होगी ये छात्र-छात्रा एक विषय अथवा अधिक विषयों में परीक्षा देकर अपने अंकों में श्रेणी सुधार कर सकेंगे |पूर्ण क्रेडिट योजना-
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश /अन्य मान्यता प्राप्त मंडलों/अन्य राज्य Open School/अन्य राज्यों के माध्यमिक शिक्षा मण्डलों तथा CBSE; के Class 10th तथा कक्षा 12th के अनुत्तीर्ण छात्र-छात्रा जो कम से कम एक विषय में उत्तीर्ण हों वे मध्यप्रदेश.राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद में योजना के अंतर्गत प्रवेश ले सकते हैं योजना में छात्रों को न्यूनतम एक एवं अधिकतम दो उत्तीर्ण विषयों के क्रेडिट की सुविधा होगी क्रेडिट सिर्फ उन्हीं विषयों का दिया जा सकेगा जो मध्यप्रदेश.राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में सम्मिलित विषय हों अर्थात जो इस कार्यालय की विषय सूची में से ही विषय हों मध्यप्रदेश. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद अन्य मण्डल आदि के पृथक-पृथक विषयों के अंक तभी मान्य होंगे जब पूर्व मण्डल की अंकसूची में सभी विषय हों, जो राज्य Open School की विषय सूची में है ऐसा ना होने पर उस विषय का मान्य नहीं होगाा जिन छात्रों के द्वारा योजना में प्रवेश लिया जाता है उनकी अंकसूची में ग्रेड दिया गया है ऐसे छात्रों को अपने मंडलों से ग्रेड वाले विषयों के अंक लाना होगाा यह जानकारी प्रवेश आवेदन फार्म के साथ संलग्न करने पर ही प्रवेश मान्य होगाा इस योजना के अंतर्गत छात्रों को अपने पूर्व मण्डल से अनुत्तीर्ण परीक्षा की मूल अंकसूची प्रवेश फार्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगाा प्रवेश फार्म में क्रेडिट के जिन विषयों के अंकों का स्थानान्तरण चाहा जा रहा है उन विषयों की एवं चयनित विषयों की पृथक-पृथक जानकारी अंकित करना अनिवार्य होगाा मूल अंकसूची के विषय छोड़कर अन्य विषय आवेदक ले सकता हैानोट - उपरोक्त दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्र/छत्राएं एक अतिरिक्त विषय का चयन कर सकते हैं इस शुल्क तालिका अनुसार एक विषय का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगाा इस अतिरिक्त विषय के अंक मतायोग में नहीं जोडे जावेंगेा
पुन:प्रवेश योजना-
जो छात्र-छात्रा मध्यप्रदेश. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा 10वीth या 12th 9 बार परीक्षा देने के बाद भी उत्तीर्ण नहीं होते हैं अर्थात यदि छात्र 9 बार परीक्षा देने के बाद भी अनुत्तीर्ण रहता है एवं बिना पुन: प्रवेश लिए 10th वार परीक्षा में सम्मिलित होता है तो उसकी परीक्षा निरस्त मानी जावेगी उसे पुन: उसी कक्षा की परीक्षा देने हेतु पुन: प्रवेश लेना होता है एवं निर्धारित शुल्क जमा करनी होती है परन्तु ऐसी स्थिति में छात्र केवल उन्हीं विषयों में परीक्षा दे सकता है जिनमें वह 9 वार परीक्षा देने के बाद भी अनुत्तीर्ण रहा हैा इन छात्रों को प्रवेश फाम्र के साथ अपनी मूल अंकसूची अवश्यक जमा करनी होगीव्यावसायिक शिक्षा-
मध्यप्रदेश. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा वर्तमान में हायर सेकण्डरी पाठ्यक्रम में चार व्यावसायिक विषयों यथा आशुलिपि, खाद्य संसाधन, कटिंग टेलरिंग एण्ड ड्रेस मटेरियल, कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बली एण्ड मेंटनेंस की शिक्षा दिये जाने का प्रावधान है यह सुविधा ओपन स्कूल के कुछ चुने हुए अध्ययन केन्द्रों पर उपलब्ध हैं केन्द्रों पर चार व्यावसायिक विषयों के अध्ययन की व्यवस्था गई है उन्हें इस विवरणिका के केन्द्र सूची में तारांकित किया गया है एक तारांकित केन्द्रों पर आशुलिपि, दो तारांकित केन्द्रों पर खाद्य संसाधन, तीन तारांकित केन्द्रों पर आशुलिपि व खाद्य संसाधन की व्यवस्था है, चार तारांकित केन्द्रों पर आशुलिपि, कटिंग टेलरिंग एण्ड ड्रेस मटेरियल एवं कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बली एण्ड मेंटनेंस विषय उपलब्ध हैं पॉंच तारांकित केन्द्रों में चारों व्यावसायिक विषय की शिक्षा देने की व्यव्स्था उपलब्ध हैा छात्र यदि चाहे तो इन 4 व्यावसायिक विषयों में से कोई एक विषय, अन्य शैक्षणिक विषयों के साथ चुन सकता हैंा यह ध्यान रखा जावे कि छात्र अपने शैक्षणिक विषयों के साथ केवल एक ही व्यावसायिक विषय ले सकता हैा चारों विषय सैद्धांतिक व प्रायोगिक दो-दो भागों में हैंअंशत:क्रेडिट योजना-
योजना के अंतर्गत हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी पूर्व के उत्तीर्ण छात्र अपने ज्ञानवर्धन हेतु कोई अन्य विषय/विषयों में परीक्षा देकर मध्यप्रदेश.राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की परीक्षा पास कर सकते हैं योजना के अंतर्गत परीक्षा देने वाले छात्रों की अंकसूची केवल उन विषयों के ही प्राप्तांक दर्शाए जायेंगे जिसमें उनहोंने परीक्षा दी हैा प्राप्तांकों का योग नहीं होगाा इन छात्रों को माइग्रेशन एवं बोर्ड प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सकेगाा

No comments:
Post a Comment